Udaipur Times,Negligence, Udaipur News: उदयपुर मे लापरवाही की हद सामने आई है । 3 अक्टूबर को उदयपुर के शास्त्री सर्कल पोस्ट ऑफिस से चेटक सर्कल की ओर ले जाए जा रहे 7 पासपोर्ट का बंडल पोस्टमेन के हाथ से कहीं गिर गए। Negligence
गुम हुए 7 पासपोर्ट मे से 5 पासपोर्ट धारकों की विदेश यात्रा की टिकट बुक है। ऐसे मे इन पासपोर्ट धारकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। Passport Lost by Udaipur Post Office
डाक विभाग ने पासपोर्ट का बंडल गिरने की बात स्वीकार कर पुलिस मे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि जिस रास्ते पर पासपोर्ट गिरने की बात सामने आई है, वहाँ अब तक CCTV फुटेज तक नहीं खंगाले गए है।
ऐसे मे सवाल उठता है जब पासपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ रास्ते मे गिरे है तो यह पता लगाने की कोशिश क्यों नहीं हुई की बंडल आखिर किस जगह गिरा और उसके बाद क्या हुआ? Udaipur Postal Services
डाक विभाग गुम हुए पासपोर्ट को रद्द कराने और आगे की प्रक्रिया के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय कोटा के संपर्क मे है। अब पासपोर्ट धारकों को भी नए पासपोर्ट के लिए कोटा जाना पड़ेगा। यानि जिन लोगों ने पासपोर्ट बनवाने के बाद विदेश यात्रा की तैयारी पूरी कर ली थी उन्हे अब नए सिरे से पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
गुम हुए पासपोर्ट के गलत हाथों मे पड़ने का डर
पासपोर्ट मे व्यक्ति की पहचान और विदेश यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसलिए चिंता सिर्फ नए पासपोर्ट बनवाने की ही नहीं है बल्कि गुम हुए पासपोर्ट के गलत हाथों मे पड़ने की आशंका को लेकर भी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पासपोर्ट के गुम बंडल मे एक युवती का पासपोर्ट भी शामिल है जिसकी नवंबर मे शादी है। शादी के बाद विदेश यात्रा के लिए परिवार ने टिकट बुक करवा रखे है। इसी तरह 4 अन्य पासपोर्ट धारकों के भी विदेश यात्रा के टिकट बुक होने से उनकी यात्रा प्रभावित हो सकती है।