लापरवाही बनी जानलेवा खुद के ट्रेलर के नीचे दबकर मौत

ढलान पर हैंड ब्रेक लगाकर ब्रेक सही कर रहे ड्राइवर की हुई मौत

 | 
accident

उदयपुर 10 जनवरी 2022 । जिले के गोगुन्दा क्षेत्र में पिंडवाड़ा हाईवे पर उखलियात टनल के पास ट्रेलर के नीचे आने से ट्रेलर चालक की मौत हो गयी। इस हादसे में लापरवाही के कारण वाहन चालक ने अपनी मौत को आमंत्रण दिया। 

ट्रेलर के अचानक ब्रेक खराब हो जाने से ट्रेलर चालक ने लंबे ढलान में हैंड ब्रेक लगाकर ट्रेलर को खड़ा कर दिया और ब्रेक सेट कर रहा था। इसी बीच ब्रेक सेट करते समय ट्रेलर लुढक गया। हादसे में चालक की ट्रेलर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार मृतक ट्रेलर चालक की पहचान उत्तरप्रदेश के प्रतापपुर निवासी अनिल मिश्रा के रूप में हुई है । पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी है। फिलहाल परिजनों के आने बाद शव का पोस्ट मार्टम किया जाएगा। 

हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए जिसके बाद बेकरिया पुलिस थाने में हादसे की सुचना दी गयी।  इस हादसे के दौरान हाईवे पर उस समय कोई वाहन नहीं आया वरना यह हादसा भीषण रूप ले सकता था।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News