Udaipur Times, Sheoganj Bus Stand, Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज मे बस स्टेंड के नए भवन निर्माण की राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अन्तर्गत 1 करोड़ रूपये की घोषणा की गई थी। इस नवीन बस स्टेण्ड का भूमि पूजन गुरूवार को राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी के द्वारा किया गया। Sheoganj Bus Stand
सिरोही डिपो के मुख्य प्रबंधक यशवंत राज ने बताया कि इस नये भवन का निर्माण 4500 वर्गफुट कारपेट एरिया में होगा जिसमें एक बुकिंग कक्ष/पुछताछ कक्ष/पुलिस चौकी एवं यात्री प्रतिक्षालय साथ ही महिलाओं के लिए फीडींग रूम का निर्माण एवं वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूर्व के बनाये हुये बस स्टेण्ड के स्थान पर दुकानों का निर्माण किया जायेगा। Sheoganj Bus Stand
निर्माणाधीन बस स्टेंड का शिलान्यास मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों द्वारा 20 जून 2026 को किया गया था।
राज्य मंत्री देवासी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं मिलेगी। Sirohi News
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने नये भवन निमार्ण कार्य पर खुशी जताते हुए कहा की इससे नागरिकों को बेहतरीन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष कुन्दनमल एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कंचन सोलंकी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। Sirohi News