पिछोला में उतरी नई डिविडिंग मशीन
उदयपुर 14 अगस्त 2025। नगर निगम ने झील में सफाई के लिए नई डिविडिंग मशीन मशीन उतारी है। अब पिछोला झील में दो डिविडिंग मशीन हो गई है। नई डिविडिंग मशीन से 6.5 फ़ीट गहराई तक जलीय घास की कटिंग हो सकेंगी। नई डिविडिंग मशीन से 15 क्यूबिक मीटर एरिया की सफाई और कचरा स्टोरेज किया जा सकेगा।
नगर निगम ने पिछले दिनों टेंडर कर 2.45 करोड़ रूपये में नई डिविडिंग मशीन महाराष्ट्र से खरीदी है। इसके संचालन पर प्रतिवर्ष करीब 98 लाख रूपये खर्च होंगे जिसमे डीज़ल, चालक, हेल्पर आदि का खर्च शामिल है।
इस प्रकार अब पीछोला झील में दो डिविडिंग मशीन हो गई है। पुरानी मशीन वर्ष 2013 में उतारी गई थी जो की वर्तमान में पिछोला झील के हिस्से रंगसागर की सफाई में लगी हुई है।
उल्लेखनीय है की पुरानी मशीन 3.7 फ़ीट गहराई तक जलीय घास की कर सकती है और 13 क्यूबिक मीटर एरिया की सफाई और इतना ही कचरा स्टोर कर पाती है।
