उदयपुर के मुखर्जी चौक पर नई पुलिस चौकी शुरू, विधायक ताराचंद जैन और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने किया उद्घाटन

चौकी पर एक हेड कांस्टेबल सहित कुल छह पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी

 | 
New Police Post at Mukherji Chowk Udaipur

Udaipur Times News, New Police Post at Mukherji Chowk, उदयपुर 18 अगस्त 2026 । सूरजपोल थाना क्षेत्र के मुखर्जी चौक पर नई पुलिस चौकी शुरू की गई है। मंगलवार को विधायक ताराचंद जैन और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने चौकी का उद्घाटन किया। फिलहाल चौकी को अस्थाई रूप से संचालित किया जाएगा।

चौकी पर एक हेड कांस्टेबल सहित कुल छह पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। चौक क्षेत्र में करीब 15.65 लाख रुपये के बजट से लोहे का कंटेनर स्थापित किया गया है, जिसमें पुलिस चौकी संचालित होगी। फिलहाल चौकी में फर्नीचर लगाने का काम जारी है। विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि वर्ष 2007 में जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने मुखर्जी चौक पर पुलिस चौकी स्थापित करवाई थी। Udaipur News

सरकार बदलने के बाद चौकी बंद हो गई थी। अब विधायक बनने के बाद इसे दोबारा शुरू कराया गया है।

उन्होंने कहा कि मुखर्जी चौक शहर का प्रमुख क्षेत्र है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित सुंदरसिंह भंडारी, भैरोसिंह शेखावत, सिकंदर बख्त सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय नेता बैठकें कर चुके हैं। Police Action 

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मुखर्जी चौक पुराने शहर का आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ संवेदनशील इलाका भी है।

यहां पहले टेंट लगाकर पुलिस चौकी संचालित की जा रही थी, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। अब नई व्यवस्था और सुविधाएं मिलने से पुलिसकर्मी बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि पुलिस चौकी शुरू होने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून की पालना सुनिश्चित कराने में पुलिस को सुविधा मिलेगी। 

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News