कृष्णांगन अपार्टमेंट के चौकीदार ने श्वान के नवजात बच्चों को कट्टे में बांधकर खेत मे फैंका

उदयपुर एनिमल वेलफेयर सोसायटी ने किया रेस्क्यू 

 | 
udaipur animal rescue

उदयपुर में इस कड़ाके की ठंड में कई लोग सड़क किनारे ठंड से ठिठुरते लोगो को स्वेटर और कम्बल देकर समाज सेवा में जुटे है, तो कई लोग मूक पशुओं को सर्दी से बचाने की कवायद करते भी नज़र आ रहे है। लेकिन इसके विपरीत उदयपुर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो आपको झकझोर कर रख देगी। कुछ दिन पहले शहर के सेक्टर 4 स्थित कृष्णागंन अपार्टमेंट के पीछे बने खेत मे श्वान के नवजात बच्चे कट्टे में बंद मिले है। 

बताया जा रहा है कि कोई इन्हें कट्टे में बांधकर यहां छोड़कर गया है। इसकी सूचना पर उदयपुर एनिमल वेलफेयर सोसायटी से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और ठंड से ठिठुरते बच्चों का रेस्क्यू किया। 

टीम से जुड़े कपिल सोनी ने बताया कि उन्हें खेत मे श्वान के बच्चे कट्टे में बंद मिलने की सूचना मिली थी। इसपर उनकी टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगो से पूछने पर पता चला है कि श्वान ने अपार्टमेंट में ही बच्चे दिए थे और वहां के लोगो के कहने पर चौकीदार ने नवजात बच्चों को कट्टे में बांधकर खेत मे फैंक दिया। 

कपिल और उनकी टीम ने डॉक्टर की सलाह से करीब 3 दिन तक पाउडर मिल्क पर जिंदा रखा। कुछ समय बाद बच्चों की मां का भी पता चला लेकिन अब वो मां अपने बच्चों को पहचान नही रही है। ऐसे में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चौकीदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News