नगर निगम: नव-निर्वाचित उपमहापौर दिनेश भट्ट ने संभाला पदभार

डॉ. सतीश पूनिया सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

 | 
Deputy Mayor Dinesh Bhatt Udaipur

 

Udaipur Times News , Political News Udaipur, उदयपुर 24 सितंबर 2026 -  ​उदयपुर। नगर निगम के नव-निर्वाचित उपमहापौर (डिप्टी मेयर) दिनेश चंद्र भट्ट ने गुरुवार को नगर निगम परिसर स्थित अपने कक्ष में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व हरियाणा-पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया विशेष रूप से मौजूद रहे। ​पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निगम के पार्षदों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ नवनिर्वाचित उपमहापौर का भव्य स्वागत किया। Udaipur News 

इस दौरान महापौर पारस सिंघवी, स्थानीय विधायक, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News