फतहसागर में फेक सांप प्रैंक, 4 युवक गिरफ्तार

पर्यटकों को डराकर वायरल वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत चार युवकों पर पुलिस की कार्रवाई, माफीनामा वीडियो भी जारी

 | 
Four youths arrested by Udaipur Police after a viral fake snake prank video at Fateh Sagar Lake frightened tourists.

Udaipur Times News, Viral News उदयपुर 16 जून 2026 - फतहसागर झील किनारे पर्यटकों पर नकली सांप फेंककर प्रैंक वीडियो बनाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को डराने का प्रयास किया गया था, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। Viral Video Udaipur 

जानकारी के अनुसार 13 जून को फतहसागर झील के पास चार युवकों ने नकली सांप का इस्तेमाल कर प्रैंक वीडियो बनाया और 14 जून को इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर सवाल उठाए। Udaipur News

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 जून को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 16 जून को एडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। Police Action 

पुलिस ने बाद में आरोपियों का एक माफीनामा वीडियो भी जारी किया, जिसमें चारों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। उन्होंने भविष्य में इस तरह के वीडियो नहीं बनाने की बात कही।

#UdaipurLatestNews #UdaipurUpdates #NewsFromUdaipur #RajasthanUpdates #MewarNews #FatehSagar #LakeCityNews #UdaipurTourism
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News