Rajsamand News: बड़ा बस हादसा, गंगागुड़ा के पास पलटी बस
स्टेरिंग फेल होने से हुआ हादसा, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल; ग्रामीणों ने अधूरी सड़क निर्माण कार्य को बताया दुर्घटनाओं की वजह
Udaipur Times Accident News, राजसमंद 5 जून 2026 - ज़िले के आमेट थाना सर्किल के जिलोला रोड पर आज गंगागुड़ा के पास एक बस के स्टेरिंग फेल होने से बस पलट गई जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए । मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
ग्रामिणो ने बताया कि बस बोराणा से आमेटआ रही थी, तभी गंगा गुड़ा के पास है स्टेरिंग फेल हो जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई । बस के आगे के कांच फोड कर सवारियो को बाहर निकाला बस मैं मासुम बच्चो बड़ो की रोने की आवाज से अफरातफरी मच गई थी । Road Accident
ग्रामिणों ने 108 द्वारा घायलो को उपजिला अस्पताल पहुचाया जहां 2 गंभीर घायलो को उपचार बाद राजसमंद रेफर कर दिया । सुचना पर एसडीएम गोविन्द सिंह तहसीलदार पारसमल भाजपा जिला महामंत्री रमन कंसारा जिला उपाध्यक्ष सुनील गांधी करणी सेना अध्यक्ष रमन कंसारा अस्पताल पहुच घायलों के बारे में जानकारी ली ।
ग्रामिणों ने आरोप लगाया की आमेट जिलोला रोड़ तीन साल हो गए अब तक पूरा नही हो पाया ठेकेदार द्वारा जगह जगह सड़क का काम छोड़ रखा है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। Udaipur Times News
#Rajsamand #Amet #RoadAccident #BusAccident #RajasthanNews #BreakingNews #Gangaguda #RajsamandNews #UdaipurTimes #RajasthanAccident #RoadSafety #Udaipur #MewarNews #LatestNews #TrafficAccident
