मध्यप्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू लौटा


मध्यप्रदेश में आज से नाइट कर्फ्यू लौटा   

रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी

 
night curfew mp

कोरोना के केस बढ़ने पर फैसला, ओमीक्रॉन ने भी बढ़ाई चिंता 

देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ते देखकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने गुरुवार से राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने, मास्क पहनने और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश में कई महीने बाद कोविड के 30 नए केस मिले हैं। देश में भी बुधवार को 7,995 पॉजिटिव मिले थे। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में भी पिछले एक सप्ताह से कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीनों राज्यों से मध्यप्रदेश में बेहद आवागमन होता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा की पहले भी हमारा अनुभव है कि पहले महाराष्ट्र में, फिर गुजरात में और उसके बाद मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर आई। पुरानी दोनों लहर के दौरान राज्य में संक्रमण की शुरुआत इंदौर और भोपाल से ही हुई थी। इंदौर में अब फिर से वीकली केस नवंबर की तुलना में दिसंबर में तीन गुना हो गए हैं, जो चिंता की बात है।
 
इधर, देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले 9 यात्रियों में से हर पांचवा यात्री पॉजिटिव पाया जा रहा है।  वहीँ देश के महाराष्ट्र, तमिलनाडु जैसे राज्यों कोरोना नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। ओमीक्रोन देश के 16 राज्यों में पहुंच चुका है। पूरी दुनिया का ट्रेंड देखें तो ओमीक्रोन बहुत तेजी से फैलता है। इंग्लैंड में एक लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। अमेरिका में भी लगभग ढाई लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। यूरोप में भी ओमीक्रोन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है।     

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal