शहर के पहले नाइट फूड मार्केट की योजना खटाई में नज़र आ रही

रोडवेज ने कहा - यदि पैसे जमा नहीं कराया तो आवंटन निरस्त  

 | 
tourism udaipur

उदयपुर,1 फरवरी 2024। शहर में नाइट बाज़ार को लेकर प्रशासन व नगर निगम अभी एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया और रोडवेज में फूड कॉर्नर के नाम पर नया खेल हो गया। शहर का पहला नाइट फूड मार्केट बनाने पर यहां रोडवेज प्रबंधन मुख्य चौराहे पर स्थित बेशकीमती 8 हजार स्क्वायर फीट जमीन में इसे विकसित किया जाएगा। 

इससे बस स्टैंड और पास ही रेलवे स्टेशन पर रोज आवाजाही करने वाले 40 हजार यात्रियों के अलावा पर्यटकों को भी 24 घंटे नाश्ते-खाने की सुविधा मिलेगी। इस काम के लिए गत 5 अक्टूबर काे टेंडर किए थे। जयपुर की कंपनी काे टेंडर मिला है। परंतु जयपुर की फर्म ने टेंडर मिलने के 4 महीने बाद भी सिक्योरिटी राशि जमा नहीं कराई है। इन्ही कारणों से प्रस्तावित मार्केट का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। 

शर्त के अनुसार टेंडर फर्म को बतौर सिक्योरिटी राशि 3 महीने का किराया जमा कराना था। यह राशि करीब 9 लाख रूपये  थी। लेकिन फर्म ने इसे जमा करवाने की सुध अब तक नहीं ली। डिपो मैनेजर हेमंत शर्मा ने कहा की जयपुर की फर्म को ज़मीन का आवंटन कर दिया है। साथ ही सिक्योरिटी राशि जमा करवाने के लिए नोटिस भी दिया है। नाराजगी जताते हुए रोडवेज ने फर्म को पत्र लिखकर चेताया है की यदि राशि जमा नहीं करवाई गई तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। इसी संबंध में मुख्यालय को भी पत्र लिखा है। वहाँ से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News