उदयपुर में आज नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव

उदयपुर में अब तक कुल पॉजीटिव संख्या 587 है
 
 | 
उदयपुर के ही सीजीएसटी ऑफिस (एलआईसी बिल्डिंग) में कार्यरत व्यक्ति की जम्मू में पॉजिटिव मिलने से एमपी कॉलोनी में कर्फ्यू लगाया गया है। 

उदयपुर, 9 जून 2020।  उदयपुर जिले में आज मंगलवार तक प्राप्त हुई रिपोर्ट में कोई भी कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को जिले के 395 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस रिपोर्ट अनुसार सभी 395 व्यक्ति नेगेटिव है। 

जबकि उदयपुर के ही सीजीएसटी ऑफिस (एलआईसी बिल्डिंग) में कार्यरत व्यक्ति की जम्मू में पॉजिटिव मिलने से एमपी कॉलोनी में कर्फ्यू लगाया गया है। जम्मू में मिले पॉजिटिव व्यक्ति के क्लोज़ कॉन्टेक्ट्स की सैंपलिंग कल की जाएगी।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News