कोरोना अपडेट 30 सितंबर 2021- लगातार आठवें दिन कोई पॉजिटिव नहीं

एक्टिव केस अब घटकर 3

 | 
corona

कुल संक्रमितों की संख्या 56402

उदयपुर 30 सितंबर 2021। कोरोना की दूसरी लहर लगभग समाप्ति की ओर है। आज लगातार आठवें दिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। जबकि जिले में अब एक्टिव केस की संख्या अब घटकर 3 रह गए है। कल सैपलिंग के मुकाबले संक्रमितों का प्रतिशत 0% है जबकि उसके पहले सात दिनों तक भी 0% था। 

अप्रैल और मई माह में जो आंकड़े आए (अप्रैल: 21448 संक्रमित तथा मई: 20843) और आमजन में अफरा तफरी थी, वहीँ, जून में इन आंकड़ों में अनुकूल गिरावट आई और पुरे जून में 19 केस प्रति दिन के औसत से 587 केस आए। जुलाई के 31 दिनों में कुल 145 नए केस की पुष्टि हुई । जबकि अगस्त के 31 दिनों में 73 केस पॉजिटिव मिले । वहीँ सितंबर के महीने में केवल 13 केस पॉजिटिव मिला है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की गुरुवार को 528 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 528 नेगेटिव पाए गए और कोई पॉज़िटिव नहीं मिला है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव केस की संख्या 56402 हो गई है, जबकि 55645 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 3 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि एक्टिव केस भी 3 रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक मौतों का आंकड़ा 754 है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News