28 से 30 सितंबर बैंक हड़ताल के दौरान ATM निकासी पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

 | 
Bank Strike ATM Transaction

 

Udaipur Times, Bank Strike: देशभर मे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर प्रस्तावित 28 से 30 सितंबर तक बैंको की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओ पर जबरदस्त असर पड़ने वाला है। Bank Strike

SBI सहित कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको ने हड़ताल के दौरान ATM से निकासी पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेने का फैसला किया है। No Extra Charge on ATM Withdrawal Limit

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक समेत कई सरकारी बैंक 28 से 30 सितंबर के दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन की तय मुफ़्त सीमा से अधिक ATM लेनदेन पर भी ग्राहकों से शुल्क नहीं लेंगे। No Extra Charge on ATM Withdrawal Limit

आपको बता दे की मौजूदा नियमों के तहत बचत खाताधारकों को अपने बैंक के ATM से महीने मे 5 मुफ़्त लेनदेन की छूट मिलती है। अन्य बैंको के ATM से 6 मेट्रो सिटी मे 3 और गैर मेट्रो सिटी मे 5 मुफ़्त लेनदेन सुविधा मिलती है। लिमिट पूरी होने के बाद बैंक अधिकतम 23 रुपये प्रति लेनदेन एक्स्ट्रा चार्ज वसूलते है।  ATM Withdrawal Limit

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News