राजसमंद के देवगढ़ की गलियों में ताजियों की गूँज के बजाय पसरा सन्नाटा

परंपरागत रूट की मांग को लेकर विरोधस्वरुप इस साल भी देवगढ मे नहीं निकला ताजियो का जुलुस
 | 
Rajsamand

 

Udaipur Times, Rajsamand News: 26 जून 2026। गत वर्ष की तरह इस साल भी मुहर्रम के मौके पर ताजियों का जुलूस नहीं निकल सका। मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नए रूट का कड़ा विरोध करते हुए ताजियों को बाहर निकालने से इनकार कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन्हें वर्षों पुरानी और परंपरागत रूट के बजाय एक नया रूट अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह नया रूट उनकी आस्था और परंपराओं के विपरीत है, जिसे उन पर जबरन थोपा जा रहा है।

मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों का आरोप है कि उन्होंने बार-बार गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। नतीजा यह हुआ कि गम और इबादत के इस दिन, देवगढ़ की गलियों में ताजियों की गूँज के बजाय सन्नाटा पसर गया है और इस साल भी मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम का त्यौहार नहीं मना सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News