20 दिन से लापता युवक का सुराग नहीं
उदयपुर 7 मार्च 2026। ज़िले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में एक तुलसी नामक व्यक्ति के घर से गायब हों जाने के बाद घटना के 20 से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी नही मिलने के चलते उसके घरवाले परेशान हैं, थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गईं हैं और गुमशुदा व्यक्ति की पत्नी और बूढ़ी मां और बच्चों को उसका इंतजार हैं।
दरअसल घटना 15 फरवरी की बताई जा रही हैं जब गोगुन्दा के रहने वाले तुलसी राम के घर उसी के गांव के ही रहने वाले वेणी सिंह नामक व्यक्ति उसके घर आया और ट्रक से सीमेंट के कट्टे उतरने और कुंए से मोटर निकालने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गया, घर से जाते समय तुलसी अपने घर वालों को 1 घंटे में लोट आने की बात कह कर गया था लेकिन जब वह बहुत समय बीत जाने के बाद भी नही लौटा तो उसके घर वालों ने वेणी सिंह को सम्पर्क किया। तो उसने तुलसी को काम करने के बाद वापस भेजनें की बात कहीं। लेकिन सिंह लगातार अपनी बात बदलता रहा जिसको लेकर तुलसी के घर वालों को उस पर शक हुआ और उन्होंने गोगुन्दा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्यवाही नही तो तुलसी के परिजन और समाज जन शनिवार को कलेक्टरी पहुंचे और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामलर की स्पष्ट जांच कर तुलसी को जल्द ढूंढ निकालने की मांग की।
प्रदर्शनकारीयों ने कलेक्टरी के बाहर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था है कि वेणी सिंह आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति और पहले भी आदिवासी समाज के युवाओं को जबरन गुजरात ले जाकर उनसे मजदूरी करवाता हैं।
#UdaipurNews #Gogunda #RajasthanNews #MissingPerson #TulsiRam #UdaipurPolice #TribalCommunity #UdaipurProtest #RajasthanCrime #LocalNewsUdaipur
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
