शनिवार रविवार नो व्हीकल जोन व्यवस्था को मिल रही सफलता

शहरवासियों से मिल रहा भरपूर सहयोग

 | 
WALL CITY

निगम द्वारा दी जा रही स्तरीय सुविधा

उदयपुर। उदयपुर शहर के वॉल सिटी क्षेत्र में नो व्हीकल जोन इस सफ्ताह शनिवार रविवार भी रखा गया जिसमें शहरवासियों का भी सहयोग मिल रहा है।
 

नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने बताया कि रंगनिवास से जगदिश चौक, घण्टाघर, चांद‌पोल तक क्षेत्र मे इस सफ्ताह भी शनिवार रविवार को सायं 5 बजे से 10 बजे तक नो व्हीकल जोन व्यवस्था रही। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र में आम नागरीको के साथ साथ पर्यटकों के आवागमन हेतु ई रिक्शा उपलब्ध करवाए गए। नगर निगम, जिला प्रशासन  एवं ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी का संयुक्त प्रयास लगातार सफल हो रहा है। पिछली बार जैसे इस बार भी ओल्ड सिटी क्षेत्र में कई स्थानों पर निगम ने सूचना बोर्ड भी लगवाये है जिसमे आम नागरिकों एवं पर्यटकों को सहयोग मिल सके। इसमें सभी से सहयोग की अपील भी की गई है।

सभी प्रमुख पर ट्रैफिक पुलिस की दुरुस्त व्यवस्था भी उपलब्ध थी। निगम आयुक्त ने शहरवासियो से आग्रह किया है कि वे ई रिक्शा का अधिकतम उपयोग कर कम से कम डीजल चलित वाहनों का उपयोग करे। इस क्षेत्र को अपने स्वयं एवं पर्यटकों के लिए प्रदूषण मुक्त करावे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जरूरत हेतु एंबुलेंस की व्यवस्था रखी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News