राजस्थान मे नॉन कमर्शियल बिल्डिंग्स निर्माण बेटरमेंट लेवी अब 8 किस्तों मे जमा हो सकेगी

 | 
non commercial multi storey buildings levies rules rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News:  राजस्थान मे RIICO ने बहुमंजिला नॉन कमर्शियल बिल्डिंग्स में अधिकाधिक निर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु तथा निर्माण कार्य के दौरान बेहतर वित्तीय प्रबन्धन हेतु, देय बेटरमेंट लेवी के भुगतान से संबंधित नियमों का सरलीकरण किया है। Rajasthan News

संशोधित व्यवस्था के अनुसार जिन भूखण्डों पर बहुमंजिला भवन प्रस्तावित हैं, उन पर देय बेटरमेंट लेवी की राशि अब निर्धारित समयावधि में आठ किस्तों में जमा करवाई जा सकेगी। जो कि पूर्व में पांच किस्तों में जमा करने का प्रावधान था। 

Non Commercial Building Constrution Levies

RIICO के नवीन संशोधन के तहत गैर नॉन कमर्शियल बिल्डिंग्सका नक्शा की स्वीकृति जारी होने से पूर्व पहली  किस्त के रूप में बेटरमेंट लेवी की राशि का 1 प्रतिशत तथा लागू 100 प्रतिशत GST जमा करवाना होगा। इसके बाद शेष बेटरमेंट लेवी की राशि को छः माही किस्तों में जमा कराया जा सकेगा। 6 किस्त 15% की  तथा आखिरी किस्त 9% की होगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News