अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

EPFO 3.0 की सुविधा मई 2026 के अंत तक होगी शुरू
 | 

नई दिल्ली 9 मई 2026। ईपीएफओ (EPFO) 3.0 की पहल के तहत, अब आप एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) के माध्यम से सीधे पीएफ (PF) का पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा यह सुविधा मई 2026 के अंत तक पूरी तरह शुरू होने की उम्मीद है, जिससे 7.8 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा और वे ₹1 लाख तक की राशि तुरंत निकाल सकेंगे।

उक्त सुविधा वर्ष 2026 के मध्य तक पूरी तरह से लागू हो जाएगी।  इसके बाद PF से जुडी सभी प्रक्रियाएं यूज़र फ्रेंडली हो जाएगी। इसमें ऑटो क्लेम सेटलमेंट और कर्मचारी की सुविधा अनुसार बैंक खाते में निर्बाध फंड ट्रांसफर जैसे फीचर शामिल है। 
 
(PF Withdrawal 2026)-निकासी सीमा 

ATM और UPI के जरिए ₹1 लाख तक है। नियमानुसार आप अपने PF खाते में जमा राशि का अधिकतम 50% तक निकाल सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ-सक्षम (EPFO-enabled) ATM का उपयोग होगा जिसके लिए आपका यूएएन (UAN) आधार, बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

ATM और UPI के ज़रिये PF से पैसा निकालने के लिए EPFO सब्सक्राइबर्स को विशेष ATM कार्ड जारी करने की योजना है। यह कार्ड सदस्यों के खातों से लिंक होंगे। जबकि UPI से PF का पैसा निकालने के लिए UMANG ऐप या नए EPFO 3.0 पोर्टल पर लॉग इन करन होगा। अपनी यूपीआई आईडी (UPI ID) को अपने ईपीएफ खाते से लिंक कर निकासी का अनुरोध (Request) करना होगा। जिससे पैसा आपके लिंक किए गए बैंक खाते में जमा हो जाएगा।

महत्वपूर्ण चेतावनी 

यह सुविधा चिकित्सा, शिक्षा, शादी या घर खरीदने जैसी आपात स्थितियों के लिए है। अपना UAN, पासवर्ड और OTP किसी के साथ साझा न करें।

Source: Media Reports

#EPFO #PFWithdrawal #EPFO3 #UPI #ATMWithdrawal #ProvidentFund #EPF #UMANGApp #FinancialUpdate #IndiaNews

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal