उदयपुर में 10 मांगों को लेकर NSUI का प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव, हॉस्टल सुविधाएं, फीस में राहत और पेयजल समस्या सहित विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांगपत्र
Udiaipur Times News, Student Protest, NSUI protest over several demands, उदयपुर 28 जुलाई 2026 -NSUI ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया।
संगठन ने छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद छात्रसंघ शुल्क वसूले जाने, हॉस्टलों की बदहाल स्थिति, पानी की समस्या, फीस में राहत और विश्वविद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। StudentUnion
मांगपत्र में कहा गया कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा स्टूडेंट यूनियन फीस ली जा रही है, जिस पर स्पष्टीकरण दिया जाए। विश्वविद्यालय के सभी हॉस्टलों में सफाई, रहने की सुविधाओं और मूलभूत व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए तथा पिछले 10 वर्षों में हॉस्टलों के नाम पर हुए खर्च का लिखित विवरण सार्वजनिक किया जाए। एनएसयूआई ने राणा पूंजा हॉस्टल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की। CampusNews
कला महाविद्यालय में अनाथ छात्रों से ली जा रही फीस को माफ करने, विश्वविद्यालय परिसर में ई-मित्र केंद्रों पर कथित अवैध वसूली रोकने, ऑनलाइन प्रिंट और फोटोकॉपी की दरें निर्धारित करने तथा ई-मित्र का नया टेंडर जारी करने की भी मांग की गई। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल की मेस व्यवस्था में सुधार, कला महाविद्यालय में सरकारी सीटों की संख्या 100 बढ़ाने, बी.ए. एसएफएस की फीस आधी करने, आर्ट्स कॉलेज के बाहर वाटर कूलर लगाने और विश्वविद्यालय में बंद पड़े ई-रिक्शा को दोबारा शुरू करने की मांग भी रखी गई। Udaipur News
#NSUI #MLSU #Udaipur #StudentUnion #StudentPolitics #UniversityNews #HigherEducation #HostelFacilities #RajasthanNews #Education #CampusNews #StudentRights
