उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कमल गुर्जर तीसरी बार अध्यक्ष, डॉ. नरेश कुमार बन्दवाल पुनः महासचिव बने

 | 
Udaipur Catering Dealers Samiti

 

Udaipur Times, Udaipur Local News: उदयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति 2026-27 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सोलेटियर गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, कैटरिंग कारोबारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। Udaipur Catering Dealers Samiti

​समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। Udaipur Local News

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी व्यवसाय हो, संगठन में एकजुट रहने से ही सबका फायदा होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि संगठन में रहकर मुझे क्या मिलेगा, लेकिन जब जीवन में कठिनाई आती है और कोई साथ नहीं देता, तब संगठन की ताकत याद आती है। उन्होंने सभी सदस्यों से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का साथ देने का आह्वान किया ताकि व्यापार में सभी को लाभ मिल सके। Udaipur Catering Dealers Samiti

मुख्य अतिथि ​पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने कैटरर्स के योगदान को सराहते हुए कहा कि जो काम दिल और आत्मीयता से परोसने का होता है, वही सच्चे मायने में कैटरर्स करते हैं। बढ़िया और स्वादिष्ट खाना तभी लगता है जब खिलाने वाले का मन अच्छा हो। कुदरत ने कैटरर्स के हाथों में जो पाक कला दी है, उसी से हर आयोजन में लोगों को सच्ची संतुष्टि मिलती है। Udaipur Local News

विशिष्ट अतिथि ​ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि कैटरिंग और हलवाई भाइयों के बिना शादी-ब्याह की रौनक फीकी रहती है और उनके बिना किसी भी त्योहार में मिठास नहीं घुलती। समाज के हर मांगलिक आयोजन को सफल बनाने में इनका अतुलनीय योगदान है। Udaipur Catering Dealers Samiti

समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गुर्जर ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है। वे सभी भाइयों को साथ लेकर चलेंगे और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ी किसी भी समस्या या रुकावट को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। Udaipur Local News

महासचिव डॉ. नरेश बन्दवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संपूर्ण राजस्थान से आए कैटरिंग डीलर्स समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए व्यापारी भाइयों का यह स्नेह और एकजुटता ही इस संगठन की असली ताकत और कार्यक्रम की सफलता का आधार है। Udaipur Catering Dealers Samiti

​कार्यक्रम के दौरान मरुधरा कैटरिंग संगठन अध्यक्ष मनोज सेवानी,  महासंघ पदाधिकारी धर्मेंद्र नवलखा,  तुलसीराम माली, वरिष्ठ संरक्षक विपिन मारवाड़ी,  मुख्य संरक्षक नारायण लाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल सहित संपूर्ण राजस्थान से आए कैटरिंग डीलर समिति, किराया व्यापारी संघ एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News