गोगुंदा में किराना व्यापारी मृत मिला

देवरा का खेड़ा निवासी पर्वत सिंह किराए के मकान में अकेला था, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच।

 | 
Police investigating after trader Parvat Singh was found dead at a rented residence in Gogunda, Udaipur district.

 

Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 22 जून 2026-  ज़िले के गोगुन्दा इलाके में एक किराना व्यापारी ने कमरे में फंदा लगाकर की अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। 

देवरा का खेड़ा निवासी पर्वत सिंह गोगुंदा में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था, पत्नी और दोनों बच्चे गांव गए हुए थे,  पर्वत सिंह घर में अकेला था। Gogunda News

उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी से पंखे से लटक गया। मकान मालिक डालचंद तेली ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला, दरवाजा अंदर से बंद होने पर आसपास के लोगों को उन्होंने सुचना दी , घटना स्थल पर पहुँचकर लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो पर्वत सिंह फंदे पर लटका मिला। Man Found Dead 

सूचना पर गोगुंदा थाने के एएसआई बाबूलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम ,दोनों मासूम बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  पुलिस घटना के कारणों की हर पहलू से जांच में जुटी है। Udaipur News

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टेम करवा कर  शव सौंप दिया गया।  

#Gogunda #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews #LocalNews #GogundaPolice #RajasthanBreakingNews #LatestNews #UdaipurUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News