उदयपुर में हाइवे पर सोयाबीन तेल से भरा ट्रेलर पलटा

घायल ड्राइवर खलासी अस्पताल में भर्ती

 | 
oil tanker

उदयपुर 5 फ़रवरी 2022 । शहर की देबारी पुलिया के पास सोयाबीन तेल के डिब्बों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे ड्राइवर और खलासी घायल हो गए। दोनों को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेलर गुजरात के गांधी धाम से उत्तर प्रदेश के झांसी जा रहा था। इसी दौरान देबारी पुलिया के पास एक मोड़ पर ट्रेलर का बैलेस बिगड़ा और वह अनियंत्रित हो कर पलट गया। ट्रेलर में बड़ी मात्रा में सोयाबीन के तेल के डिब्बे सड़क पर बिखर गए। वहीँ मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में ट्रेलर के पलटने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मगर ट्रेलर का केबिन  क्षतिग्रस्त हो गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News