फतहसागर के एक गेट खोलने का पुराना वीडियो वायरल

13 फीट की भराव क्षमता वाला फतहसागर वर्तमान में 11.4 फीट पर

 | 
old video of fatehsagar goes viral

पीछोला झील पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंची

उदयपुर 29 सितंबर 2021।  शहर में आज सोशल मीडिया पर लेकसिटी की धड़कन कही जाने वाली फतहसागर झील के एक गेट खोलने का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे जमकर वहट्सप्प और फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो एक साल पुराना वीडियो है।  आपको अवगत करवा दे को अभी फतेहसागर झील का जलस्तर 11.4 फिट है। जबकि झील की भराव क्षमता 13 फिट है। झील के पूर्ण भराव क्षमता तक पहुंचने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है।    

fatehsagar
फतहसागर झील की वर्तमान स्थिति

मदार नहर से हो रही है आवक से 24 घंटों में दो से तीन इंच पानी की आवक ही झील में हो पाएगी। मदार नहर से आवक बनी रही तो यह आगामी आठ से दस दिन में छलक जाएगी। इधर, मदार छोटा में आज हल्की आवक के साथ इसका जलस्तर 20 फ़ीट हो गया है। यह अब एक फ़ीट खाली है। मदार बडा पर 1 फ़ीट की चादर चल रही है। चिकलवास हेड 2 फ़ीट 1 इंच व टेल 1 फ़ीट 11 इंच के वेग से बह रही है।  

सिंचाई विभाग के बाढ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक समाप्त बीते 12 घंटों में उदयपुर शहर व मदार में 4 मिलीमीटर  उदयसागर पर 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। सीसारमा नदी 2 फ़ीट 6 इंच के वेग से यथावत बह रही है और पीछोला के स्वरूपसागर बांध की रपट पर कम वेग से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News