ओम बिरला दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे

सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, निजी शादी समारोह में होंगे शामिल

 | 
Lok Sabha Speaker Om Birla being welcomed at Udaipur Circuit House during his two-day visit.

उदयपुर 23 मई 2026 - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर पहुंचे। जहां उदयपुर के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एक निजी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिरला उदयपुर पहुंचे हैं रविवार सुबह वह कोटा के लिए रवाना होंगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की।

#OmBirla #LokSabhaSpeaker #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #RajasthanPolitics #BJP #PoliticalNews #Kota #UdaipurUpdates #MewarNews #RajasthanUpdates #UdaipurBJP #IndiaPolitics #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News