जयपुर में दो और ओमिक्रॉन के संदिग्ध मिले

यूक्रेन से आई युवती कोरोना पॉजिटिव

 | 
omicron

इन दोनों संदिग्ध मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान में भी इस वैरिएंट के मामले धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे है।

जयपुर में ओमिक्रॉन के 9 मरीज मिलने के बाद सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर पहुंची एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। हाई रिस्क कंट्री यूक्रेन से आई है। युवती को RUHS में भर्ती कराया गया है।

वहीं आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं, उनका एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव है।

इन दोनों संदिग्ध मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News