geetanjali-udaipurtimes

14-16 नवंबर को थर्ड स्पेस में होंगी 30 वर्कशॉप्स और 9 संडाउनर्स शो

MASST, जहाँ कला, संगीत और जोश एक साथ नज़र आएंगे
 | 

उदयपुर 13 नवंबर 2025 - शहर के भुवाणा क्षेत्र स्थित थर्ड स्पेस में इस वर्ष फिर से होने जा रहा है शहर का सबसे ऊर्जा से भरपूर फेस्टिवल — “MASST (मस्त)”, जो 14 से 16 नवम्बर तक आयोजित होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आर्ट, म्यूज़िक, स्पोर्ट्स और क्रिएटिविटी का रंगीन संगम देखने को मिलेगा। 

धरोहर संस्था के अंतर्गत आने वाले थर्ड स्पेस सेंटर में तीन दिन वर्कशॉप्स के ज़रिए प्रतिभागियों को नई कला और कौशल सीखने का अवसर मिलेगा — जैसे पॉटरी, वुडवर्किंग, पेंटिंग, डांस, थिएटर, स्केचिंग, क्लाइम्बिंग, पार्कौर और स्केटबोर्डिंग आदि।

यह सभी गतिविधियाँ थर्ड स्पेस के “लर्निंग बाय डूइंग” दर्शन को दर्शाती हैं, जहाँ हर कोई भाग लेकर सीख सकता है।

सभी वर्कशॉप में तमाम गुर सिखाने के लिए उससे जुड़े एक्सपर्ट्स मौजूद रहेंगे। 

14 से 16 की शाम को शहर की धड़कन बढ़ाने आएंगे “संडाउनर शो” — जिनमें लाइव बैंड, ओपन माइक, कॉमेडी और म्यूज़िक परफॉर्मेंस होंगी। इस बार युग्म बैण्ड अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से माहौल को और मस्त बनाएगा। हर दिन का समापन संगीत और मस्ती के साथ होगा।

शाम के खास शो में कई जाने-माने कलाकारों की परफॉर्मेंस देखी जा सकेगी। “मस्त” का उद्देश्य है लोगों को एक साथ लाना — ताकि वे मिलकर सीखें, हँसें, कुछ नया बनाएं और अपनी रचनात्मकता से एक खूबसूरत माहौल रचें।

फेस्टिवल में तीनों दिन में कुल 30 वर्कशॉप्स और 9 संडाउनर्स शो का अनुभव। संडाउनर शो यानी सूरज ढलने के वाले शाम में म्यूज़िक के जरिए मस्ती का माहौल।

पहले सीजन की अपार सफलता के बाद इस साल भी उदयपुर में मंच तैयार है, अपने सबसे मस्त फेस्टिवल के लिए, जहाँ कला, संगीत और जोश एक साथ नज़र आएंगे।

इस अवसर पर धरोहर संस्था के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर केतन भट्ट ने शहरवासियों से आह्वान करते हुए कहा यह जगह आपकी है।

इस फेस्टिवल में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शहरवासी हिस्सा लें और जिंदगी को मस्ती भरे अनुभवों से भर दें।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal