उदयपुर में शहरी सेवा शिविर के दुसरे दिन कई समय से अटके कार्य हुई पूरे

 | 
Udaipur Shahri Seva Shivir

Udaipur Times, Udaipur News: । राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा शनिवार को भी शहरी सेवा शिविर काआयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों  शहर वासियों ने निगम से संबंधित विभिन्न कार्यों को संपन्न करवाकर शिविर का लाभ लिया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर वासियों के निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु राज्य सरकार के निर्देश पर शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन भी सैकड़ो की संख्या में शहरवासी अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंचे और लंबित कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।

भवन अनुमति पाकर खुश हुए आवेदक

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी भवन अनुमति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अनुमति जारी की गई है। शनिवार को 3 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। कम समय में प्राप्त हुई अनुमति को लेकर आवेदकों ने निगम के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

149 स्थान हुए रोशन

शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शनिवार को शहर में 159 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा 149 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।

कई समय से अटके कार्य हुई पूरे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को शहरी सेवा शिविर में शहर वासियों के जो कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 49 प्रमाण पत्र जारी किए गए है।भवन अनुमति निर्माण की 3 अनुमति त्वरित कार्यवाही कर जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ सफाई सम्बन्धी समस्याओं के शिविर में जो आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें सभी 30 आवेदको की समस्याओं का हाथों हाथ निदान कर दिया गया।

15 जुलाई तक निगम में ही आयोजित होगा शिविर

निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार 15 जुलाई तक लगातार निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें निगम की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। शहर वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।

निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया शिविर का निरीक्षण

शनिवार के शिविर के दूसरे दिन निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने शिविर में उपस्थित शहरवासियों से केम्प के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रशासक ने निगम द्वारा उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए शिविर के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News