मतदान करने पर द सन एक्वेरियम और करणी माता रोप वे पर मिलेगी छूट

मतदान के बाद 27 नवंबर तक ऊँगली पर स्याही का निशान दिखाने पर मिलेगी छूट

 | 
discount after polling

उदयपुर 22 नवंबर 2023। आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु जिला प्रशासन उदयपुर द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न नवाचार किये जा रहे है।  वोट देने के लिए प्रेरित करने में अब पर्यटन इंडस्ट्री भी सामने आई है। 

इस कड़ी में फतहसागर पाल स्थित अंडर द सन एक्वेरियम उदयपुर द्वारा मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए टिकट पर छूट दी जाएगी। अंडर द सन एक्वेरियम के प्रबंधक ने बताया कि मतदान के बाद दिनांक 27 नवंबर 2023 तक मतदाता अपनी ऊँगली पर स्याही का निशान दिखाकर टिकट पर 40% छूट हासिल कर सकते है। 

इसी प्रकार दूध तलाई स्थित करणी माता रोपवे पर मतदान के बाद दिनांक 27 नवंबर 2023 तक मतदाता अपनी ऊँगली पर स्याही का निशान दिखाकर टिकट पर 20% छूट हासिल कर सकते है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News