एक बार फिर उदयपुर हुआ कोरोना फ्री


एक बार फिर उदयपुर हुआ कोरोना फ्री

13 अक्टूबर को मिला था आखिरी पॉजिटिव

 
corona free
2 अक्टूबर को भी खत्म हो गए थे सभी एक्टिव केस, आज फिर एक्टिव केस ज़ीरो

उदयपुर 23 अक्टूबर 2021। अक्टूबर माह में 11 तारीख को दो पॉजिटिव मिलने के बाद 13 तारीख को 1 पॉजिटिव पाया गया था। धीरे धीरे एक्टिव केस भी आज फिर अक्टूबर को समाप्त हो गए। एक प्रकार से जिला आज फिर से कोरोना फ्री हो चूका है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज शनिवार को 372 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से सभी 372 नेगेटिव  है। और एक्टिव केस भी जीरो हो चुके है।  

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या 56405 है जबकि 55651 लोग ठीक हो चुके है। अभी कोई मरीज़ होम आइसोलेशन में नहीं है जबकि एक्टीव केस की संख्या 0 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal