उमरड़ा स्थित फैक्ट्री में एसिड बायलर फटने से एक की मौत

डिज़ाइनर सल्फोनेट प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में हुआ हादसा 

 | 
एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि हुई किसी अन्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं 

उदयपुर 9 जनवरी 2021। उमरड़ा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक फॉस्फेट फैक्ट्री में अचानक एसिड बॉयलर फटने से हादसा हो गया। हादसे में एसिड बॉयलर के प्लांट ऑपरेटर की मौत हो गई।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरणमगरी थाना क्षेत्र के उमरड़ा स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में डिज़ाइनर सल्फोनेट प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री में अचानक एसिड टैंक बॉयलर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय वेणीराम डांगी निवासी मावली के रूप में की गई। मृतक वेणीराम प्लांट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।   

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हिरणमगरी थाना पुलिस पहुंची।  पुलिस ने बताया की हादसे में किसी ओर के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालाँकि सोशल मीडिया और कई अन्य मीडिया में पांच छह लोगो के घायल होने की सूचना मिली थी। जबकि हादसे में अब तक एक ही व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।  किसी अन्य श्रमिक या कर्मचारी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News