शिल्पग्राम उत्सव 2026 हेतु स्टॉलों की खुली निलामी 7 दिसंबर से

 | 
shilpgram utsav

 

Udaipur Times, Shilpgram Utsav 2026: पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित शिल्पग्राम उत्सव-2026 हेतु शिल्पग्राम परिसर में खाने के व्यंजन/फूड स्टॉल, आईस्क्रीम आदि स्टॉलों की खुली बोली द्वारा निलामी शिल्पग्राम परिसर में की जावेगी।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर  के  केन्द्र निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि  शिल्पग्राम उत्सव-2026 हेतु  खाने के व्यंजन/फूड स्टॉल की खुली निलामी दिनांक 7 दिसम्बर 2026 को आईस्क्रीम, ज्यूस स्टॉल व गन्ने का रस, गुड (बैल चालित चरखिया) तथा शिल्पग्राम चौपाल ढाबा दि. 8 दिसम्बर 2026 को तथा खुरजा पोट्री, कारपेट, सहारनपुर लकड़ी फर्निचर की खुली निलामी 9 दिसंबर 2026 को शिल्पग्राम परिसर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी।

इसके अलावा पारंपरिक भोजन हेतु उचित दरों वाली 5 स्टॉलों के लिए तथा शिल्पग्राम उत्सव के दौरान एवं उत्सव के बाद वर्ष पर्यंत ऊंट सवारी हेतु प्रार्थना पत्र 8 दिसंबर 2026 तक बंद लिफाफे में कार्यालय भिजवा सकते है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News