शिल्पग्राम उत्सव के लिए स्टॉलों की खुली नीलामी 5 दिसम्बर से

कला एवं शिल्प मेले की तैयारियां शुरू हो गई है 

 | 
shilpgram utsav

उदयपुर, 2  दिसंबर। झीलों के शहर उदयपुर ने 21 दिसंबर को होने वाले शिल्पग्राम उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है जो 30 दिसंबर तक चलेगा। पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर की ओर से आयोजित शिल्पग्राम उत्सव के लिए शिल्पग्राम परिसर में खुली नीलामी बोली 5, 11 एवं 12 दिसम्बर को लगेगी।

केन्द निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि शिल्पग्राम ढाबा की खुली नीलामी 5 दिसम्बर को, खाने के व्यंजन/फूड स्टॉल की खुली नीलामी 11 दिसम्बर को लगेगी। आईस्क्रीम, ज्यूस स्टॉल व गन्ने का रस, गुड, बैल चालित चरखिया और कुरजा पोट्री, कारपेट, साहरनपुर फर्निचर, लकड़ी फर्निचर की खुली नीलामी 12 दिसम्बर को शिल्पग्राम परिसर में लगेगी। शिल्पग्राम उत्सव में देश भर के विभिन्न कलाकार लोक कला और हस्तशिल्प की अपनी अनूठी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News