शिल्पग्राम उत्सव 2024 हेतु स्टॉलों की खुली नीलामी 11 दिसंबर से

पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित शिल्पग्राम उत्सव-2024

 | 
Shilpgram Pithora Art

उदयपुर 7 दिसंबर 2024। पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित शिल्पग्राम उत्सव-2024 हेतु शिल्पग्राम परिसर में खाने के व्यंजन/फूड, आइस्कीम आदि स्टॉलों की खुली बोली द्वारा नीलामी शिल्पग्राम परिसर में की जावेगी।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कतिक केन्द्र, उदयपुर केन्द्र निदेशक फुरकान खान ने बताया कि खाने के व्यंजन/फूड स्टॉल की खुली नीलामी दि. 11 दिसम्बर 2024 को, आईस्क्रीम, ज्यूस स्टॉल व गन्ने का रस, गुड, बैल चालित चरखिया तथा शिल्पग्राम चौपाल ढाबा दि. 12 दिसम्बर 2024 को तथा खुरजा पोट्री, कारपेट सहारनपुर, लकड़ी फर्निचर की खुली नीलामी 13 दिसंबर 2024 को शिल्पग्राम परिसर में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News