उदय सागर के दोनों गेट 1-1 फिट खोले

कल शहर में पौने तीन इंच बरसा पानी
 | 
उदय सागर के दोनों गेट 1-1 फिट खोले
स्वरूप सागर के भी दोनों गेट कल 1 -1 फिट  गेट खोले गए थे 

उदयपुर 4 सितम्बर 2020 । मेवाड़ में सक्रिय मानसून के चलते उदयसागर झील में आवक बढ़ने से कल रात साढ़े नौ बजे दोनों गेट 1-1 फिट खोले गए है।  जबकि कल दिन में पिछोला के स्वरुप बांध पर भी दो गेट 1-1 फिट खोल दिए गए थे।  जबकि फतेहसागर भी 12 के पार को हो गया है। 

यहाँ कल शहर में मूसलाधार बरसात हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गिर्वा तहसील कार्यालय के रेन गेज स्टेशन पर 65 मिमी यानि पौने इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई. वल्लभनगर में 22 मिमी, उदयसागर में 15 मिमी, देवास में 12 मिमी और जयसमंद में 25 मिमी और झाड़ोल में 11 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

इधर मदार नहर से पानी की आवक के चलते फतहसागर भी 12 फिट के पार हो गया है। इसके गेट खुलने में अभी 1 फिट पानी की और दरकार है।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News