ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती का प्राध्यापक संघ ने किया विरोध

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला ने ज़िला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 | 

उदयपुर 17 अप्रैल 2026। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला ज़िला अध्यक्ष गिरीश चौबीसा के नेतृत्व में आज ज़िला कलेक्टर को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती के साथ ही विभिन्न लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

रेसला ज़िला मंत्री ऋषिकेश गामाेट के अनुसार संघ के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को शिक्षकों के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की। 

ज्ञापन में प्रमुख ग्रीष्मकालीन अवकाश में की गई कटौती को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने, संस्था प्रधानों के द्वारा अधिकृत 2 अवकाश की पुनः बहाली करने, पदोन्नत प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य की काउंसलिंग जल्द कर पदस्थापन आदेश जारी करने, विद्यालयों में स्टाफिंग पैटर्न को प्रभावी रूप से लागू करने तथा कम नामांकन वाले विद्यालयों को बंद करने के बजाय उनमें नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने तथा उप प्राचार्य व प्राचार्य वर्ग की रिव्यू डीपीसी करवाने के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के नवीन पद सृजित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान रेसला मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह बारहठ, राजेंद्र नायक, सुरेश व्यास, अम्बा सिंह राजपूत, निर्मल धींग, महेंद्र सहलोत सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित  रहे। 

#UdaipurNews #RajasthanNews #TeachersProtest #RESLA #EducationNews #SummerVacation #RajasthanTeachers #UdaipurUpdates #SchoolEducation #TeacherRights #LocalNewsUdaipur #RajasthanEducation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News