बीकानेर में वर्चुअल सर्कल बैंच खोलने का उदयपुर में विरोध

बार एसोसिएशन उदयपुर की तरफ से पेन डाउन हड़ताल

 | 
bar association Protest

उदयपुर 11 मार्च 2024। बीकानेर में राजस्थान हाईकोर्ट की वर्चुअल सर्कल बैंच खोलने के विरोध में उदयपुर कोर्ट में सोमवार को बार एसोसिएशन की तरफ से पेन डाउन हड़ताल रही। 

हड़ताल के कारण कोर्ट में सुनवाई और पेशी सहित अन्य न्यायिक काम प्रभावित रहे। सभी वकीलों ने कोर्ट परिसर में बैठकर इसका विरोध जताया और उदयपुर में वर्चुअल सर्कल बैंच स्थापित करने की मांग की। 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत जोशी ने बताया कि मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के साथ धोखा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट और केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल द्वारा बीकानेर में इसकी घोषणा करके हमारे साथ कुठाराघात किया है। इस विरोध के चलते संभाग में किसी भी कोर्ट में काम नहीं हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि हम इस बैंच के लिए करीब 4 दशक से मांग कर रहे हैं। यहां सिविल और क्रिमिनल केसेज भी ज्यादा आते हैं। कुछ माह पहले हमारा प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में दिल्ली जाकर कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से वार्ता की थी। तब हमें उदयपुर में भी वर्चुअल बैंच खोलने का आश्वासन दिया गया था लेकिन यह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। हम वापस कानून मंत्री से वार्ता करेंगे, अगर तब भी मांग पूरी नहीं हुई तो पेन डाउन हड़ताल जारी रखेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News