कुलाधिपति सचिवालय ने जिला कलेक्टर एवं नगर निगम का आदेश दिया है कि चंपा बाग पर किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य ना किया जाए तथा यथास्थिति बनाए रखी जाए
उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को बरसों के संघर्ष के बाद अपने स्वामित्व वाली चंपा बाग की जमीन मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राज्यपाल ने नगर निगम को वहां पर सभी कार्य रोकने के आदेश दिए गए हैं।
कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि चंपा बाग की जमीन के मालिकाना हक को लेकर मंगलवार को कुलाधिपति से मुलाकात की एवं पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर कुलाधिपति सचिवालय ने जिला कलेक्टर एवं नगर निगम का आदेश दिया है कि चंपा बाग पर किसी भी तरह का कोई निर्माण कार्य ना किया जाए तथा यथास्थिति बनाए रखी जाए। इसके साथ ही वहां पर एक बोर्ड लगाने का आदेश भी दिया गया है जिस पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्वामित्व होने का जिक्र हो।
उल्लेखनीय है कि चंपा बाग की बेशकीमती जमीन से अवैध कब्जे हटाने एवं स्वामित्व का हक दिलाने के लिए के लिए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय वर्षों से लड़ाई लड़ रहा है।