उदयपुर जल संसाधन विभाग कार्यालय को नीलाम करने के आदेश
कमर्शियल कोर्ट उदयपुर ने दिया फैसला
उदयपुर 13 मई 2026। कमर्शियल कोर्ट उदयपुर ने उदयपुर के जल संसाधन विभाग के कार्यालय को आंध्रप्रदेश की कंपनी SCL के पक्ष में फैसला करते हुए नीलाम करने का आदेश दिया हैं। जिसकी पालना में बुधवार को शहर के आकाशवाणी केंद्र के सामने मौजूद कार्यालय को नीलाम किया गया।
कंपनी के अधिवक्ता अभिषेक हैवर ने बताया की साल 2023 में कंपनी द्वारा किए कंस्ट्रक्शन वर्क के एवज में 2 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान विभाग द्वारा नही किया गया। जिस पर कंपनी ने विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
मामला कोर्ट के समक्ष विचाराधीन था और 2023 में कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनते हुए विभाग को 2 करोड़ 21 लाख मय 9% ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया था लेकिन इसकी पालना विभाग द्वारा 2025 तक नही की गईं। इसी को लेकर कंपनी द्वारा एग्जीक्यूशन की कार्यवाही की गईं जिस पर कोर्ट ने कार्यालय को पहले सीज करने और बुधवार को कार्यालय को नीलाम करने का आदेश दिया गया।
#Udaipur #Rajasthan #WaterResourcesDepartment #CommercialCourt #Auction #GovernmentOffice #UdaipurNews #CourtOrder #SCLCompany #BreakingNews #RajasthanNews #LegalNews
