MLSU में हड़ताल पर बैठे के कर्मचारियों का मानदेय जारी करने और सेवाएं बढ़ाने के आदेश जारी

शहर विधायक ताराचंद जैन का प्रयास लाया रंग

 | 
MLSU

उदयपुर 6 अप्रैल 2024। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय में धरने पर बैठे 327 कर्मचारियों के लिए उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन का प्रयास रंग लाया है। ताराचंद जैन ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और अधिकारियों से लगातार सम्पर्क कर धरने पर बैठे कर्मचारियों का वेतन और सेवाए बढ़ाने के आदेश जारी करवाए है।

जानकारी के अनुसार मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के तहत 327 कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत है। इन सभी को जनवरी से वेतनमान नहीं मिला और हाल में ही राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के सभी 327 कर्मचारियों को हटा दिया। इस आदेश के बाद से ही यह सभी सेल्फ फाईनेंस बोर्ड 327 कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एमएलएसयू के प्रशासनिक भवन मेें धरने पर बैठे। 

मंंगलवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन इन सभी कर्मचारियों से मिलने के लिए गए और इनकी समस्याओं को जाना। सभी कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला और उनकी सेवाएं भी समाप्त कर दी है। इस पर विधायक ताराचंद जैन ने शीघ्र ही इस समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। 

कर्मचारियों को आश्वस्त करने के बाद शहर विधायक ताराचंद जैन ने राज्यपाल कलराज मिश्र और उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से सम्पर्क कर उन्हें इस समस्या के बारे में बताया तो उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया और अधिकारियों को कर्मचारियों को राहत देने के आदेश दिए। 

इसके साथ ही उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने इस बारे में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी फोन पर बात कर इस बारे में बताया तो मुख्यमंत्री ने भी अधिकारियों को कर्मचारियों को राहत देने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को उच्च शिक्षा के संयुक्त सचिव ने सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक आदेश जारी कर सेल्फ फाईनेंस बोर्ड के तहत 327 कर्मचारियों का वेतन जारी करने और आश्यकतानुसार इनकी सेवाओं को बढ़ाने के आदेश जारी किए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News