परवरिश का एक मात्र सहारा छूटा तो दूसरा सहारा बने झाड़ोल वृताधिकारी


परवरिश का एक मात्र सहारा छूटा तो दूसरा सहारा बने झाड़ोल वृताधिकारी 

झाड़ोल के वृताधिकारी और पुलिस उप अधीक्षक द्वारा गोद लिया गया ताकि निराश्रित बच्चों को मिले आश्रय और भविष्य सँवरे

 
jhadol

जिला पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय ने लिया गोद

उदयपुर, जिले के झाड़ोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दवास के मालपुर गाँव में रहने वाले दो भाई- बहन मनीषा मेघवाल, मिलन मेघवाल की परवरिश लालन पोषण का एक मात्र सहारा उन बच्चों की दादी थी। जिनकी मृत्यु 24 मई को हो गयी थी जिसकी कारण बच्चे अनाथ हो गये। इस खबर के मिलते ही झाड़ोल वृताधिकारी, झाड़ोल थानाधिकारी व बाल कल्याण अधिकारी हरी राम सहायक उप निरिक्षक व महिला कांस्टेबल इंदिरा सहित बच्ची के घर मालपुर पहुँच गए।  

झाड़ोल के वृताधिकारी अनंत कुमार ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार के नेतृत्व में अनाथ बच्चो को सहारा देने के लिए कारवाही  प्रारम्भ की गयी।  साथ ही बताया की खबर मिलते ही बाल कल्याण अधिकारी हरी राम सहायक उप निरिक्षक व महिला कांस्टेबल इंदिरा सहित बच्ची के घर मालपुर पहुँच राशन सामग्री, कपडे, फल उलब्ध करवाए।  

जे जे एक्ट के प्रावधानो के तहत आगे की कार्यवाही के लिए मौके पर फॉर्म 17 भरा कर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार चारण को सूचना दी गयी सूचना के प्राप्त होते ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार चारण ने झाडोल के थानाधिकारी से बच्चो को रेस्क्यू कर झाड़ोल थाना लाने के लिए कहा ताकि बच्चो को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जा सके।  सीडब्ल्यू के आदेशानुसार बच्चो का सामान्य स्वास्थय परिक्षण व रेपिड कोविड की जांच के होने के बाद राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित निराश्रित बाल गृह में शेल्टर किया गया।  

जिला पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय ने लिया गोद 

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार के निर्देशानुसार दोनो बच्चो को जिला पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय द्वारा गोद लिया गे ताकि दोनों बच्चो की देखभाल ले साथ स्कुल फीस, स्कुल यूनिफॉर्म, किताबे व स्टेशनरी सहित पढाई का सम्पूर्ण खर्चा वृताधिकारी झाड़ोल द्वारा वहन किया जायेगा। 

बाल कल्याण समिति के सदस्य ललित कुमार को बच्चो को सभी प्रकार कीआवश्यकता सीधे वृत कार्यालय झाड़ोल को अवगत करवाने हेतु निवेदन किया।  इसके आलावा सरकारी योजनाओं का फायदा बच्चों को दिलाने हेतु सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया गया ताकि बच्चों की उचित देखभाल हो सके।  वृत कार्यालय झाड़ोल बच्चो के सरंक्षक के रूप में कार्य करेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal