Udaipur Times, PM-E-Bus, Rajasthan News: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान को दो चरणों में कुल 1150 ई-बसें प्राप्त होनी हैं, जिनमें से अब तक 229 ई-बसें प्राप्त हो चुकी हैं। PM-E-Bus
योजना के तहत संचालित ई-बसें वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसें हैं जिनमें चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ डिजिटल टिकटिंग एवं इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य समय पर पूरा करें
राज्य के जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा एवं अलवर सहित आठ जिलों में अब तक 65 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। PM-E-Bus
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-बसों के संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं स्थापना समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए ताकि बसों का सुचारू संचालन हो सके और यात्रियों को अधिकतम राहत मिल सके। Rajasthan News
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के प्रभावी एवं निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-बस सेवा के संचालन से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। Rajasthan News
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य में पीएम ई-बस सेवा योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ई-बस सेवा के संचालन वाले राज्य के आठ जिलों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। PM-E-Bus