नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ उपजा आक्रोश

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने कटारिया के भगवान राम और राणा प्रताप के लिये कहे गए शब्दों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

 | 
akrosh rally

अपने ही बयान बाज़ी के चक्रव्यूह में फसे गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन के साथ साथ क्षत्रिय समाज द्वारा इस्तीफे की मांग

उदयपुर 16 सितंबर 2021। उदयपुर शहर के विधायक एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा कुंवारिया में राजसमंद उपचुनाव के दौरान सार्वजानिक मंच सभा में  मेवाड़ के शौर्य महाराणा प्रताप को लेकर बयान बाज़ी और हाल ही भगवान राम पर की गयी टिप्पणी अब गुलाबचंद कटारिया की गले की फ़ांस बन गयी है। 

 कुंवारिया में राजसमंद उपचुनाव के दौरान सार्वजानिक मंच से गुलाबचंद कटारिया ने मेवाड़ के शौर्य पूर्वज आदर्श महाराणा प्रताप के बारे में अपमान जनक टिप्पणी और हाल ही में भगवान राम के बारे में की गयी टिपण्णी से गुस्साए क्षत्रिय समाज के लोगो में आक्रोश भरा हुआ है। पूर्व में भी इस आक्रोश के चलते गुलाबचंद कटारिया के पुतले फूंके गए थे। वहीँ आज 16 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर क्षत्रिय समाज द्वारा रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया।  

आक्रोश रैली में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अतिरिक्त, करणी सेना, जनता सेना, क्षत्रिय समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी धरना प्रदर्शन में शामिल थे।  इस प्रदर्शन में करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भीण्डर, मांगीलाल जोशी, कांग्रेस नेता लाला सिंह झाला, तनवीर सिंह कृष्णावत, बालू सिंह कानावत, लक्ष्मण सिंह झाला समेत कई राजपूत नेता उपस्थित थे।

आक्रोश रैली के पश्चात् जिला कलेक्ट्रेट में जमकर कटारिया के खिलाफ नारेबाजी की गई। सभा में उपस्थित सभी नेताओ ने एक स्वर में नेता प्रतिपक्ष से अपने पद से इस्तीफे की मांग की है। वहीँ भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कटारिया को निष्कासित करने के मांग कर डाली और भाजपा नेताओ को मांग नहीं मानने की दशा में आगामी चुनावो में सबक सिखाने की धमकी दी।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News