Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को खंडित किए जाने के बाद माहौल गरमा गया।
घटना के बाद लोग आक्रोषित हों उठे और सूरजपोल थाने के बाहर बड़ी संख्या में जमा हों गए। घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए जिन्होंने घटना पर आक्रोश जताया और मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की जल्द पहचान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों कि जल्द गिरफ्तार नहीं होने और उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तो वहीं आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी के आश्वासन पर लोगों को शांत किया।