उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मानित

 | 
NWR

 

Udaipur Times, Railway News: उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल कार्यालय मे जुलाई 2026 में टिकट चेकिंग के निर्धारित लक्ष्यों को उत्कृष्टता से प्राप्त करने तथा सराहनीय राजस्व अर्जित करने वाले शीर्ष टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

जुलाई 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नसरुल आबिदीन (डीसीटीआई, अजमेर), जितेंद्र गुर्जर (सीटीआई, अजमेर), देवीलाल (सीटीआई, मारवाड़ जंक्शन), विक्रम सिंह (सीटीआई, आबू रोड) एवं दिलीप कुमार (सीटीआई, उदयपुर सिटी) को सम्मानित किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सम्मानित स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए समस्त टिकट चेकिंग दल को भविष्य में भी इसी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News