उदयपुर मे किसानों-मजदूरों का प्रदर्शन,100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

सैकड़ों कार्यकर्ता टाउन हॉल प्रांगण में एकत्र हुए और वहां से आक्रोश रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे

 | 
Farmers Protest at Udaipur

 

 

Udaipur Times News, Farmer Protrest Udaipur, उदयपुर, 10 अगस्त 2026-  किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी उदयपुर।

आम लोगों, किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया गया।

इंटक, माकपा और सीटू के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता टाउन हॉल प्रांगण में एकत्र हुए और वहां से आक्रोश रैली निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आम जनता महंगाई से परेशान है और किसानों व मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। Jail Bharo Drive by Farmers

कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने आम सभा की।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। Protest 

जेल भरो आंदोलन के तहत दी सामूहिक गिरफ्तारी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत सामूहिक गिरफ्तारी भी दी। कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बसों के जरिए रवाना किया।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मनरेगा के तहत साल में 200 दिन काम देने और दैनिक मजदूरी 700 रुपये करने की मांग शामिल रही। इसके अलावा चारों लेबर कोड वापस लेने, न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक वेतन तय करने और किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने की मांग उठाई गई। Udaipur News

माकपा जिला सचिव एवं सीटू जिलाध्यक्ष राजेश सिंघवी ने कहा कि यह प्रदर्शन देशव्यापी आह्वान के तहत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों और किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें स्वीकार करना चाहिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News