पंचायत उपचुनाव: झाड़ोल-सायरा में कांग्रेस, खेरवाड़ा में BJP जीती
झाड़ोल में मंत्री बाबूलाल खराड़ी के प्रचार के बावजूद कांग्रेस की जीत
उदयपुर 22 अगस्त 2025। पंचायत उपचुनाव- 2025 के तहत जिले की तीन पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य के 3 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए 21 अगस्त को हुए मतदान के बाद घोषित नतीजों में झाड़ोल में वार्ड संख्या 2 एवं सायरा में वार्ड संख्या 6 कांग्रेस और खेरवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 12 में बीजेपी विजयी रही।
राजस्थान सरकार के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने झाड़ोल में भाजपा प्रत्याशी के लिए जमकर प्रचार किया लेकिन नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे। वहीँ कांग्रेस नेता लाल सिंह झाला के नेतृत्व में पार्टी के दो प्रत्याशी विजयी रहे। इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
विशेष बात यह रही कि मंत्री स्तर के नेता के जोरदार प्रचार के बावजूद मतदाताओं ने कांग्रेस को प्राथमिकता दी और स्थानीय स्तर पर लाल सिंह झाला के नेतृत्व को मजबूत समर्थन दिया। बही खेरवाड़ा में कांग्रेस विधयक दयाराम परमार के क्षेत्र में बीजेपी को जीत मिली।
