उदयपुर संभाग के पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की उठाई मांग
Udaipur Times: Udaipur News: 16 जून 2026। उदयपुर संभाग में पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा है। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने शिक्षा विभाग में संविदा नियम-2022 के तहत कार्यरत कर्मचारियों को शीघ्र नियमित करने की मांग उठाई है। Udaipur News
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य बजट 2025-26 में उपमुख्यमंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को नियमितीकरण के लिए अनुभव में छूट देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे प्रदेशभर के हजारों संविदा कर्मियों में निराशा है। Udaipur News
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में करीब 23 हजार 740 पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। संघ ने मांग की है कि पूर्व में ग्राम पंचायत सहायकों तथा वर्तमान में पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक के रूप में कार्यरत कर्मचारियों को बजट घोषणा के अनुरूप अनुभव में छूट का लाभ दिया जाए। Udaipur News
संघ ने सीएसआर रूल्स-2022 के प्रावधानों के तहत नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे संविदाकर्मियों को स्थायित्व मिलना चाहिए। इससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। Udaipur News
संघ पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि नियमितीकरण होने से हजारों कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी।
