पंचायतीराज चुनाव - 2026, तीसरे दिन 45 नामांकन दाखिल

अब तक 49 नाम-निर्देशन पत्र जमा

 | 
Rajasthan Panchayati raj

 

 

Udaipur Times News, Panchayatiraj Elelctions 2026 , उदयपुर, 21 अक्टूबर 2026। पंचायतीराज चुनाव - 2026 के तीसरे चरण के लिए जिले की 4 पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को कुल 45 उम्मीदवारों ने 45 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पंचायत समिति कल्यापुर में बुधवार को 12 उम्मीदवारों ने 12, खेरवाड़ा में 3 उम्मीदवारों ने 3, नयागांव में 8 उम्मीदवारों ने 8 तथा ऋषभदेव में सर्वाधिक 22 उम्मीदवारों ने 22 नामांकन पत्र दाखिल किए। Udaipur News

इस प्रकार 4 पंचायत समितियों में अब तक कुल 49 नामांकन दाखिल हुए हैं।

इसमें कल्याणपुर में 13, खेरवाड़ा में 3, नयागांव में 11 एवं ऋषभदेव में 22 नामांकन जमा हुए हैं।

तृतीय चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News