कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी पर पैंथर ने किया अटैक


कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी पर पैंथर ने किया अटैक

डूंगरपुर जिले के भादर वन क्षेत्र के गड़िया भादर मेतवाला गांव की घटना

 
panther attack

चौरासी (डूंगरपुर) - डूंगरपुर जिले के भादर वन क्षेत्र के गड़िया भादर मेतवाला गांव में एक पैंथर ने मीडियाकर्मी पर हमला कर दिया। पैंथर नील गाय का शिकार करने के बाद झाड़ियों में छुपा हुआ था। जिसे भगा रहे लोगो के बीच ही कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी पर अटैक कर दिया। पैथर ने मीडियाकर्मी के पैर को जबड़े में दबोच लिया। 

मीडियाकर्मी भी हिम्मत दिखाकर पैंथर से लड़ता रहा। इसके बाद लोगो ने भी हिम्मत जुटाई और पैंथर को रस्सों से बांध दिया। इसके बाद लोगो की भीड़ लग गई। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पैंथर को रेस्क्यू किया |

panther

दरअसल गड़िया भादर मेतवाला गांव में एक घर के पीछे की तरफ मेघ तालाब के पास पैंथर दिखाई दिया। पैंथर एक नील गाय का शिकार करने के बाद झाड़ियों के बीच शिकार को खा रहा था। इसी बीच गांव के लोग इकट्ठे हो गए। विनोद कटारा, उपसरपंच सुरेश, शंकर कटारा, प्रभु कटारा, मणिलाल कटारा, कालूराम ताबियाड, ज्योतीलाल बुझ समेत गांव के कई लोग इकट्ठे हो गए। 

panther

बांसिया निवासी मीडियाकर्मी गुणवंत कलाल भी कवरेज करने पहुंच गए। लोग झाड़ियों में छुपे पैंथर को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास कर रहे थे। वही बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी की तरफ खड़े रहकर देखकर रहे थे। उसी समय पैंथर जंगल की तरफ भागने की बजाय लोगो की ओर दौड़ने लगा। पैंथर ने मीडियाकर्मी गुणवंत कलाल पर अटैक कर दिया। पैंथर ने गुणवंत के एक पैर को जबड़े में दबोच लिया। पैंथर का हमला होते ही दूसरे लोग दूर भाग गए। वही गुणवंत ने खुद को बचाने दूसरे पैर से पैंथर के जबड़े पर मारा। इससे पैर छूट गया, लेकिन पैंथर ने फिर से अटैक करते हुए हाथ को जबड़े में पकड़ लिया। 

panther

इसके बाद करीब 5 मिनट तक दोनो के बीच संघर्ष चलता रहा। वही दूर से बैठे देख रहे लोगो ने हिम्मत जुटाई और फिर पैंथर को भगाने का प्रयास करने लगे। वही लोग रस्से लेकर दौड पड़े। पैंथर पर रस्सियां डालकर उसे बांधने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पैंथर लोगो की पकड़ में आ सका। इसके बाद लोगो ने पैंथर को रस्सियों से बांध दिया। वही पैंथर के हमले में गुणवंत कलाल के हाथ, पैर और शरीर पर कई जगह चोटें आई, जिससे खून बहने लगा। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज करवाया। वही सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और पैंथर को रेस्क्यू किया |
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal